महाभारत के 'शकुनि मामा '- नहीं रहे

                                                                       

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/mahabharat-shakuni.html
' महाभारत के शकुनि मामा ' गूफी पेंटल

                ' अरे  भांजे------- ! हाँ , यह डायलॉग सुनते ही कानों में घूमने लग जाता है। वहीं यादों की गठरी खुलते ही 1987-1990 के बीच निर्माता बी. आर. चोपड़ा द्वारा 94 एपिसोडवाले पौराणिक  टी. वी. धारावाहिक '' महाभारत '' की याद तरो ताजा हो जाती है, खासकर इस धारावाहिक के शकुनि मामा के अति महत्वपूर्ण किरदार को कैसे भुलाया जा सकता है ?

             '' महाभारत '' से पहले एक और पौराणिक धारावाहिक '' रामायण '' का प्रसारण हो चूका था। इस कारण '' महाभारत '' को भी देखने की लोगों में बहुत उत्सुकता थी। इसी कारण तो लोगों का प्यार '' महाभारत '' को भी मिला।  

             '' महाभारत '' जैसे पौराणिक धारावाहिक में कई दिग्गज कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। इन दिग्गज कलाकारों में नितीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना, पुनीत इस्सार, सुदेश बेरी, गिरिजा शंकर, सुरेन्द्रपाल और दारा सिंह तथा अन्य कलाकारों के आलावा गूफी पेंटल ने धूर्त 'शकुनि मामा ' के किरदार द्वारा उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनायी है। इसके आलावा गूफी पेंटल '' महाभारत '' के कास्टिंग निर्देशक भी थे। 


गूफी पेंटल  : -

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/mahabharat-shakuni.html
धारावाहिक '' महाभारत '' में गूफी पेंटल शकुनि की भूमिका में ।

              गूफी पेंटल मुंबई स्थित एक अस्पताल में कई दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे, जिनका उपचार आई. सी. यू. में हो रहा था। परन्तु 5 जून 2023 को इस दिग्गज कलाकार ने अपनी हार मान ली और जिंदगी के साथ-साथ अपने असंख्य चाहने वालों से अलविदा कह दिया।

           उनके निधन से उनके चहेते और "महाभारत" की स्टारकास्ट टीम को दुखों के सागर के बोज तले झुकाया है और आँखे नम कर दी। उनके निधन का समाचार पाते ही सभी सहकलाकार उनके अंतिम दर्शन करने पहुँचे।     

गूफी पेंटल की जीवनी : -  

                                       

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/mahabharat-shakuni.html
धारावाहिक '' महाभारत '' में गूफी पेंटल शकुनि की भूमिका में ।

                   गूफी पेंटल का वास्तविक नाम सरबजीत सिंह पेंटल था। उनका जन्म 4 अक्टूबर 1944 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने मूलतः इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। लेकिन 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान वे भारतीय सेना में शामिल हो गए थे।

              "महाभारत" के गूफी पेंटल ने अपने सेना के कार्यकाल के दौरान बॉर्डर पर आयोजित एक लोकनाट्य में माता सीता की भूमिका निभाई थी। "गुफी पेंटल" को इस लोकनाट्य से ही अभिनय की रूचि जागृत हुई थी। उनके छोटे भाई पेंटल जिनका वास्तविक नाम कंवरजीत सिंह पेंटल है वे पहले से ही 'भारतीय फिल्म और टेलीविज़न संस्थान' द्वारा अभिनय में प्रशिक्षित थे।

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/mahabharat-shakuni.html
'' महाभारत '' में गूफी पेंटल

                        गूफी पेंटल का 1969 में मुंबई की माया नगरी में आगमन हो गया था। यहाँ पहुँचते ही उन्होंने मॉडलिंग का व्यवसाय चुनते हुए कई फिल्मों के लिए सहायक निर्देशक के रूप में कार्य करते हुए अनेक फिल्मों और टी. वी. धारावाहिकों में अभिनय किया है।

                                  

गूफी पेंटल की फ़िल्में : -

                                                                                    
https://www.makeinmeezon.com/2023/06/mahabharat-shakuni.html
' महाभारत के शकुनि मामा ' गूफी पेंटल

          बॉलीवुड के हिन्दी सिनेमा में 1975 में निर्देशक नरेंद्र बेदी की फिल्म "रफू चक्कर" से अपना फ़िल्मी कैर्रिएर आरंभ किया था, जिसमे उन्होंने 'सलीम' की भूमिका निभाई थी।

       उनकी अन्य फिल्मों में-फिल्म " दिल्लगी [1978] ," फिल्म "देस परदेस [1978] ," फिल्म "सुहाग [1994] ," फिल्म मैदान-ए-जंग [1995] , "फिल्म" दावा [1997] , "फिल्म" द रिवेंज: गीता मेरा नाम [2000] , "फिल्म" घूम [2006] और फिल्म " सम्राट एंड कंपनी [2014] शामिल है।

गूफी पेंटल के धारावाहिकों में : -

 1 ] 1986 में  डी. डी. नेशनल चैनल पर '' बहादुर शाह जफ़र।  ''

 2 ] 1988 में  डी. डी. मेट्रो पर '' कानून।  ''

 3 ] 1992 में  डी. डी. नेशनल चैनल पर '' सौदा। ''  

 4 ] 1997 में  डी. डी. नेशनल चैनल पर '' ओम नम शिवाय। ''

 5 ] 1998 में  डी. डी. नेशनल चैनल पर '' अकबर बीरबल। ''

 6 ]  2001 में  सी. आई. डी. 

 7 ]  2003 में जी. टी. वी. पर '' द मैजिक मेकअप बॉक्स ''

 8 ]  2011 में इमेजिन टी. वी. पर '' द्वारकाधीश भगवान् श्रीकृष्ण।''

 9 ]  2013 में सोनी टी. वी. पर '' भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप। ''

10]  2012 में जी. टी. वी. पर '' श्रीमती कौशिक की पांच बहुएं। ''

11]  2016 में कलर्स टी. वी. पर '' कर्मफल दाता शनि। ''

12]  2018 में स्टार प्लस पर  '' कर्ण संगिनी। ''

13]  2019 में स्टार भारत पर '' राधाकृष्ण। '' 

14]  2021 में स्टार भारत पर '' जय कानिया लाल की। ''

                इन धारावाहिकों और फिल्मों से जितनी लोकप्रियता हासिल नहीं हुई, उतनी लोकप्रियता 1988 - 90 के '' महाभारत '' धारावाहिक से उन्हें अपनी विशिष्ट पहचान मिली। ऐसे दिग्गज कलाकार गुफी पेंटल की आत्मा को शांति मिले यही ईश्वर से प्रार्थना करते है।